श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन नई फैकल्टी
उत्तराखंड सरकार ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, श्रीनगर में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए तीन नई फैकल्टी नियुक्त करने की मंजूरी दी है।
इस कदम से न केवल कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, बल्कि सम्बद्ध चिकित्सालय में मरीजों को भी उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विभिन्न संकायों में चल रही वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया के अंतर्गत नेत्र रोग विभाग में डॉ. दिनेश सिंह को एसोसिएट प्रोफेसर, आब्स एंड गायनी विभाग में डॉ. नेहा ककरन को असिस्टेंट प्रोफेसर, और माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ. अनिल कुमार को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्तियां हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से की गई हैं। सभी नियुक्तियां संविदा पर आगामी तीन वर्षों या नियमित नियुक्ति होने तक के लिए होंगी।
मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले समय में भी वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकायों में रिक्त पदों को भरा गया है, जिससे शैक्षणिक और चिकित्सा सेवाओं में सुधार देखा गया है।
डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तीन नई फैकल्टी नियुक्त करने का निर्णय छात्रों और मरीजों के लिए लाभकारी होगा। शीघ्र ही अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी फैकल्टी पदों की पूर्ति की जाएगी।"
इस नई नियुक्ति से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे छात्रों और मरीजों को लाभ होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Host World Ayurveda Congress
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Leave A Reply