Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जिला स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में अधिकारियों को जीआईएस (GIS) विश्लेषण के आधार पर नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर तस्करों के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने एएनटीएफ, एसटीएफ, पुलिस, एनसीबी और औषधि विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों में एंटी-ड्रग्स जागरूकता अभियान, सीसीटीवी निगरानी और हेल्पलाइन 1933 के प्रचार पर भी जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जिले में 84 पंजीकृत और 2 अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र चिन्हित हैं। सत्यापन में 23 केंद्र बंद मिले, जबकि 15 के खिलाफ कार्रवाई की गई। वर्ष 2026 में अब तक 151 मुकदमे दर्ज कर 170 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 711 छात्रों के ड्रग्स टेस्ट किए गए, जिनकी सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। सेलाकुई में 30 बेड के नए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us