Date Filter

Uttarakhand

चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

देहरादून: उत्तराखंड में हेली सेवाओं की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार बदरीनाथ, केदारनाथ और देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर बना रही है। तीनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और इन्हें इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) के अनुसार, एटीसी सुविधा शुरू होने के बाद चारधाम यात्रा सहित सभी हेली सेवाओं का संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। इससे उड़ानों के समन्वय, टेकऑफ-लैंडिंग की निगरानी, मौसम संबंधी सूचनाओं के प्रबंधन और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी।

राज्य सरकार हेली सेवाओं के आधुनिकीकरण पर लगातार काम कर रही है। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते हवाई यातायात और पिछले वर्ष हुई हेली दुर्घटनाओं के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत बदरीनाथ में करीब ₹74 लाख, केदारनाथ में ₹56 लाख और सहस्रधारा हेलीपोर्ट पर ₹5.34 करोड़ की लागत से एटीसी भवन और संबंधित आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

हाल ही में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नागरिक उड्डयन निदेशक प्रतीक जैन ने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us