पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
डीडीहाट स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यालय में रविवार को भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग के चलते पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई, वहीं लाखों रुपये का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।
जानकारी के अनुसार, छुट्टी का दिन होने के कारण कार्यालय बंद था। दोपहर में स्थानीय लोगों ने ऑफिस के अंदर से धुआं निकलते देखा और तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने में घंटों लग गए।
एक गाड़ी से बुझानी पड़ी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर केवल एक फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची, जिसका पानी खत्म हो गया। इसके बाद एसएसबी कैंप कार्यालय से पानी मंगवाया गया। हालांकि, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
दस्तावेज और सिलेंडर जलकर खाक
आग की वजह से कार्यालय के अंदर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया, जिससे आग और फैल गई। आग में लाखों रुपये का सामान, विभागीय दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण फाइलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आनंद गिरि ने बताया कि कार्यालय और स्टोर में रखे दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। अनुमान है कि करीब 5 लाख रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है।
जांच के आदेश
घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, अग्निशमन विभाग की तैयारी और संसाधनों की कमी पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग आग बुझाने में हुई देरी को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
यह घटना न केवल विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है, बल्कि अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्कता की कमी को भी उजागर करती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ऋषिकेश अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू, प्रशासन ने किया निरीक्षण
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Leave A Reply