बैंक हड़ताल: 22 से 25 मार्च तक चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए ज़रूरी अलर्ट
बैंकिंग ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाएं चार दिनों तक बाधित रहने वाली हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। इस तरह 22 मार्च से लेकर 25 मार्च तक लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
यूएफबीयू के संयोजक इंद्र सिंह रावत ने बताया कि लंबे समय से बैंक कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर सरकार से वार्ता चल रही है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उनकी प्रमुख मांगों में बैंकिंग सेवा सप्ताह में केवल पांच दिन करने की मांग सबसे ऊपर है। इसके अलावा कर्मचारियों की सुरक्षा, स्थायी भर्ती, आउटसोर्सिंग की प्रथा समाप्त करने जैसी कई मुद्दों को लेकर भी संगठन ने आवाज उठाई है।
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा लागू करना, सभी संवर्ग में स्थायी भर्ती और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। साथ ही आउटसोर्सिंग भर्ती बंद करने, कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, निष्पादन समीक्षा व पीएलआई पर जारी सरकारी निर्देश वापस लेने और ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख रुपये कर आयकर में छूट देने की मांग है। इसके अलावा, सार्वजनिक बैंकों में अधिकारी निदेशक के रिक्त पदों को जल्द भरने की भी मांग की गई है।
बैंक यूनियनों की हड़ताल और पहले से तय छुट्टियों के कारण 22 से 25 मार्च तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 21 मार्च तक निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं चालू रहने की संभावना है, लेकिन नकदी प्रबंधन में देरी हो सकती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अब सिर्फ कॉर्बेट नहीं, ककरौली में भी मिलेगा जंगल सफारी का धमाकेदार अनुभव
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Leave A Reply