Date Filter

LIFESTYE

बेलडा की बेटियों ने किया कमाल: कूड़े से कर रहीं लाखों की कमाई, बना रहीं स्वच्छता की मिसाल

हरिद्वार जिले के बेलडा गांव की महिलाएं एक मिसाल बनकर उभरी हैं। यहां राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कूड़े से कमाई कर न केवल गांव को स्वच्छ बना रही हैं, बल्कि लाखों रुपये भी कमा रही हैं। गांव के 1800 घरों से कूड़ा एकत्रित कर ये महिलाएं हर महीने करीब 54 हजार रुपये की कमाई कर रही हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत इस समूह की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। शुरुआत में जब गीता, कविता और शबाना जैसी महिलाओं ने घर-घर जाकर 30 रुपये मासिक शुल्क पर कूड़ा उठाने की योजना बताई, तो लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मगर इन महिलाओं ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत से आज गांव के 1800 घर उनकी इस मुहिम से जुड़ चुके हैं।

समूह ने अब एक ट्रैक्टर और चालक भी किराए पर ले रखा है, जिससे कूड़ा एकत्र कर ग्राम प्रधान द्वारा निर्धारित स्थल पर निस्तारण किया जाता है। महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपाय स्वच्छता अभियान की गंभीरता को दर्शाते हैं। सालाना करीब साढ़े छह लाख रुपये की आय में से 20 प्रतिशत खर्च के रूप में जाता है, जबकि बाकी राशि से समूह की बचत और विकास कार्य किए जाते हैं।

इस उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए मोंटफोर्ट स्कूल ने भी सालाना 50 हजार रुपये में समूह से अनुबंध कर लिया है। एक होटल से भी बातचीत चल रही है, जिससे महिलाओं की आय में और वृद्धि की संभावना है।

ब्लॉक मिशन मैनेजर रोमा सैनी ने बताया कि इस मॉडल को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की योजना है। हरिद्वार के सीडीओ ने भी इस प्रयास की सराहना की है और इसकी एक प्रेरणादायक वीडियो बनवाई गई है, जिससे इन महिलाओं के कार्य को सम्मान और पहचान मिल सके।

बेलडा की महिलाएं आज प्रदेश को बता रही हैं कि बदलाव के लिए केवल संकल्प, साहस और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Stay Connected With Us

Subscribe Us