UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र और आयोग को नोटिस
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हाल ही में जारी नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार और यूजीसी दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शीर्ष अदालत ने कहा कि यूजीसी के नए नियम अस्पष्ट हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट का मानना है कि यह व्यवस्था समाज को विभाजित कर सकती है और शरारती तत्व इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।
यूजीसी ने 13 जनवरी को एक अधिसूचना जारी कर सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव से जुड़ी शिकायतों के निपटारे और समानता को बढ़ावा देने के लिए ‘इक्विटी कमेटी’ गठित करने के निर्देश दिए थे। इस अधिसूचना के बाद देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।
मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में जाति-रहित समाज बनाने की दिशा में जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, क्या हम उनसे पीछे जा रहे हैं? हमें समाज को आगे बढ़ाना चाहिए, न कि विभाजन की ओर ले जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक यूजीसी के 2012 के पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Wins National Award for Excellence in Aviation Development
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Leave A Reply