Date Filter

Education

जुड़वा भाई-बहन ने 12वीं की मेरिट में बनाई जगह

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में जिले के जुड़वा भाई-बहन ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अगस्त्य पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र अंशुल नेगी ने 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं उनकी बहन अंशिका ने 95 फीसदी अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। अंशुल जेईई मेंस की परीक्षा भी पास कर चुके हैं और अब वह एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ढौंढिक क्यूड़ी गांव निवासी भरत सिंह नेगी व शारदा नेगी की तीन संतानों में तीसरे अंशुल नेगी ने बताया कि उसने जो स्कूल में पढ़ाई की उसका घर में रिवीजन किया। बताया कि पढ़ने का कोई तय समय नहीं होता, जब मन करे तब पढ़ें और पूरे मनोयोग से पढ़ें, उसी से सफलता मिलना तय है। मेरा लक्ष्य सिर्फ पढ़ना था। कहा कि मेरी सफलता में मेरे विद्यालय, शिक्षक, माता-पिता और दोनों बहनों की अहम भूमिका है। अंशुल ने 500 में 485 अंक प्राप्त किए हैं।अंशुल और अंशिका के पास मोबाइल नहीं है। पूरे शिक्षण सत्र में दोनों मेधावियों ने मोबाइल से दूरी बनाई। वहीं अपनी पढ़ाई के लिए भी इंटरनेट पर गूगल पर जानकारी जुटाने की बजाय किताबों का सहारा लिया। कभी कभार ही दोनों ने अपनी बड़ी बहन खुशी के मोबाइल पर यूट्यूब पर विज्ञान और गणित से जुड़े टॉपिक्स की जानकारी ली।

खुशी बीएससी कर रही हैं, उन्होंने भी इंटरमीडिएट में 97 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। अंशुल के पिता भरत सिंह नेगी जीआईसी कमसाल में लिपिक हैं। जबकि माता शारदा देवी एक निजी विद्यालय में पढ़ाती हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us