Date Filter

Politics

देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

देहरादून: राजधानी में बुधवार को दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों ने माहौल गरमा दिया। एक ओर नर्सिंग भर्ती विवाद और एक महिला अभ्यर्थी के कथित आत्महत्या प्रयास के बाद महिला कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय कूच किया। दोनों जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग भर्ती में सीनियरिटी के बजाय परीक्षा आधारित चयन का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने पहले सीनियरिटी के आधार पर भर्ती का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में नियम बदल दिए।

उधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया, लेकिन कनक चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन पर डटे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पुलिस की सतर्कता से दोनों दलों के बीच किसी तरह का टकराव नहीं हुआ।

राजधानी में एक ही दिन हुए इन दोनों प्रदर्शनों ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरे दिन मुस्तैद रहना पड़ा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us