Date Filter

Kumaon

मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रपुर ग्रीनफिल्ड सीटी और नॉलेज पार्क के विकास लिए प्रधानमंत्री से धनराशि आवंटन का अनुरोध किया

प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों के विकास के अन्तर्गत लगभग 5 से 7 नये शहर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रथम चरण में उधमसिंह नगर के अन्तर्गत किच्छा में स्थित 2000 एकड़ के पराग फार्म में शहर विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्रालय से ₹1000 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

यह ग्रीन फील्ड सिटी रूद्रपुर से मात्र 15 कि.मी. दूरी पर स्टेट हाईवे 47 पर अवस्थित होगी। नजदीकी रेलवे स्टेशन पंतनगर होगा। यह आर्थिकी की दृष्टिकोण से अमृतसर-कोलकत्ता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से गुजरेगा। इस प्रस्तावित शहर के समीप 200 से 250 एकड़ का नोलेज पार्क तैयार करने का प्रस्ताव है। इस शहर के विकसित होने पर लगभग 7000 करोड़ का निजी निवेश अपेक्षित है, जिसमें 50 हजार लोगों के रोजगार सृजन के साथ ही लगभग दो लाख लोगों की आवासीय व्यवस्था सम्भावित हैं। मुख्यमंत्री ने इस ग्रीन फील्ड सिटी को विकसित करने के लिए अपेक्षित धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध भी किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में 10 दिनों में 13 बच्चे लापता, सोशल मीडिया बनी बड़ी वजह
  • उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट बदलेंगे पहाड़ों की तस्वीर
  • All India IPSC Girls Tennis Tournament Concludes at SelaQui International school
  • उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, भरवाएंगे गणना फार्म
  • उत्तराखंड STF की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, 86 अवैध बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक
  • उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अनिवार्य होंगे NCC, NSS और स्काउट-गाइड
  • JEE Advanced 2026 Data Leak: IIT Roorkee Admits Security Flaw
  • आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे
  • पौड़ी: सड़क सुविधा की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट का सांकेतिक धरना
  • Uttarakhand Polytechnics to Offer Free AI and Coding Training
  • रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो ट्रक से टकराई, 5 यात्री घायल
  • Uttarakhand Announces Seema Darshan Kendra to Boost Border Tourism
  • पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स
  • IPSC Girls’ Tennis Tournament Begins at SelaQui International School
  • खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
  • Niti Extreme Ultra Run Begins in Niti Valley, 933 Runners Participate
  • उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
  • चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
  • उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी

Stay Connected With Us

Subscribe Us