Date Filter

Education

शिक्षा से विद्या मॉडल उत्तराखंड के स्कूलों में लागू होगा


स्कूली बच्चों के लिए ‘शिक्षा से विद्या’ का एक नवल प्रयास अन्वेषिका एजुकेशनल ट्रस्ट ने उत्तराखंड के सभी जिलों के विद्यालयों में शुरू करने का निर्णय लिया है।

‘शिक्षा से विद्या’ मॉडल के ज़रिए विद्यार्थी रुचिकर ढंग से विषय के कॉन्सेप्ट से जुड़कर बेहतर ढंग से विषयों को समझ पाएँगे। साथ ही इस नवल प्रयोग के ज़रिए विद्यार्थी स्कूली शिक्षा में पढ़ाए गए कॉन्सेप्ट को दैनिक जीवन में भी अभ्यस्त कर पाएँगे।

अन्वेषिका एजुकेशनल ट्रस्ट, इंडिया के सीईओ और भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर आशीष कुमार पोरवाल का मानना है कि ‘शिक्षा से विद्या’ पहल के अंतर्गत प्रदेश भर के विद्यालयों में सेमिनार के ज़रिए विद्यार्थियों की पढ़ाई के दौरान उलझन और कन्फ्यूजन वाले सवालों को हल कर मदद पाएगी और उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा के अनुरूप कैरियर का उद्देश्य भी निर्धारित कर पाने में मदद मिल सकेगी।

इस सेमिनार में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के टूल्स के विषय में भी समझाया जाएगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थी एक स्मार्ट प्रॉब्लम सॉल्वर बन सके और इनके टूल का उपयोग कर अपनी सीखने की क्षमता को बेहतर बना सके। ट्रस्ट का मानना है कि ‘शिक्षा से विद्या’ पहल को जमीनी स्तर पर लागू करने से छात्रों के बीच में मानसिक अंतर भी कम होगा।

कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती स्तुति उम्मीद जताते हुए कहा कि ‘शिक्षा से विद्या’ पहल समाज में वित्तीय और बुनियादी ढांचे के वजह से उत्पन्न विसंगतियों को दूर कर समानता और एकरूपता का सृजन करने में मददगार होगी। ट्रस्ट का मानना है कि ‘शिक्षा से विद्या’ पहल हर एक व्यक्ति अपने कौशल के अनुसार सपनों को वास्तविकता में बदलकर और विकसित भारत बनाने के मिशन में भाग ले सकेंगे।

बता दें कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून में ‘शिक्षा से विद्या’ पहल सेमिनार की अपार सफलता के बाद ने प्रदेश भर के स्कूलों में सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Stay Connected With Us

Subscribe Us