Date Filter

LIFESTYE

दिल्ली रूट पर बस सेवाएं बढ़ेंगी, 175 नई बसों की खरीद तेज

उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली रूट पर आमजन की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को 175 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव पर आज ही उच्च स्तर पर वार्ता करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, 100 सीएनजी बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त 30 बसों को तुरंत संचालन में लाने का आदेश दिया गया है।

पुराने मॉडल की डीजल बसों पर दिल्ली में लगे प्रतिबंध से यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए, मुख्य सचिव ने दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने का निर्देश दिया है। विशेष रूप से वीकेंड पर बसों की फ्रीक्वेंसी में इजाफा किया जाएगा।

आमजन को राहत देने के लिए यूटीसी की बसों का संचालन गाजियाबाद के मोहन नगर और कौशांबी तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों के कारण पुराने मॉडल की 194 डीजल बसें प्रतिबंधित हैं, जिसके चलते रोडवेज की सेवाएं 504 से घटकर 310 रह गई हैं। हालांकि, बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से यात्रियों को असुविधा नहीं हो रही है। मुख्य सचिव ने भ्रामक सूचनाओं को स्पष्ट करने और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन करने वाली बसों को दिल्ली तक जाने की अनुमति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रोडवेज ने बताया कि प्रतिबंध से पहले बसों का लोड फैक्टर 40% था, जो अब बढ़कर 90-100% हो गया है। इससे यात्रियों की मांग को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड परिवहन विभाग के इन निर्णयों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us