महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नई पहल
जल्द ही जनपद में आधुनिक आउटलेट, कैफे और रेस्टोरेंट्स की शुरुआत होने जा रही है, जिससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों को भी रोजगार और विपणन का नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी।
चार स्थानों पर खुलेंगे आधुनिक केंद्र
शुरुआती चरण में चार स्थानों—कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के पास), कोरोनेशन अस्पताल और गुच्छूपानी—पर आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और महिला समूहों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
जिलाधिकारी का कहना है:
कचहरी परिसर में खुलने वाले आउटलेट से लोगों को स्थानीय उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे।
कोरोनेशन अस्पताल में तीमारदारों को पौष्टिक भोजन और आरामदायक माहौल मिलेगा।
सुद्धोवाला और गुच्छूपानी में पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन और आर्गेनिक उत्पादों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
25 महिलाओं को मिलेगा रोजगार
प्रत्येक आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को इन केंद्रों पर प्रमुखता से प्रदर्शित और बेचा जाएगा। यह कदम महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि इस योजना को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत लागू किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बाजार और पर्यटकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
पर्यटन स्थल पर भी होगा विशेष ध्यान
गुच्छूपानी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर बनने वाले आउटलेट से पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन और ऑर्गेनिक उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे राज्य के पहाड़ी उत्पादों की मांग बढ़ेगी और महिला समूहों की आय में इजाफा होगा।
स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार
यह पहल न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, बल्कि देहरादून के लोगों और पर्यटकों को भी पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री व स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी ने इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जल्द ही इन आधुनिक आउटलेट्स के उद्घाटन के साथ महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के विपणन को नई दिशा मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड की नई फिल्म नीति 2024 ने IFFI-55 में बटोरी सराहना
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply