Date Filter

LIFESTYE

देहरादून में विद्युत लाइनों के भूमिगत करने का काम तेज़ी पर

देहरादून में बिजली आपूर्ति को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और ऊर्जा विभाग के सचिव के सक्रिय सहयोग से यह परियोजना तेजी पकड़ रही है। एशियाई विकास बैंक (ADB) की सहायता से इस महत्वाकांक्षी योजना को अंजाम दिया जा रहा है, जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों पर बिजली की सभी उपरिगामी लाइनों को भूमिगत किया जाएगा।

योजना के तहत, देहरादून में कुल 33 केवी की लगभग 92 किमी, 11 केवी की 230 किमी और एलटी (लो टेंशन) की 608 किमी लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। इस काम को तीन हिस्सों (लॉट्स) में बांटा गया है, जहां क्षेत्रीय सर्वेक्षण और रोड कटिंग की अनुमति के बाद कार्य को चरणबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।

देहरादून में बिजली लाइनों को भूमिगत करने की परियोजना के तहत शहर को तीन हिस्सों (लॉट्स) में बांटा गया है, जहां प्रमुख मार्गों पर कार्य किया जा रहा है। लॉट-1 में दिलाराम चौक से मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, किशन नगर चौक से रमाडा होटल और आराघर चौक से रिस्पना पुल तक के मार्ग शामिल हैं। लॉट-2 में रमाडा होटल से बल्लूपुर चौक, लक्खीबाग से ग्राफिक एरा चौक और शिमला बाईपास से सेंट जूड चौक जैसे क्षेत्र आते हैं, जबकि लॉट-3 में विधानसभा से रिस्पना पुल, लाडपुर से जोगीवाला और आईटी पार्क से कृषाली चौक तक का कार्य किया जा रहा है।

इस परियोजना से बिजली आपूर्ति सुरक्षित और निर्बाध होगी, रखरखाव की लागत घटेगी, ऊर्जा हानियां कम होंगी और बिजली चोरी पर रोक लगेगी। साथ ही, भूमिगत केबल्स पर्यावरणीय प्रभावों से कम प्रभावित होती हैं, जिससे आउटेज कम होंगे। तारों के भूमिगत होने से शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा और पेड़ों की छंटाई जैसी गतिविधियों की आवश्यकता कम होगी। परियोजना के सफल क्रियान्वयन से देहरादून का विद्युत वितरण तंत्र मजबूत और आधुनिक बनकर यूरोपीय देशों के स्तर का होगा।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों निर्देश दिया है कि कार्य को तेज़ी और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गड्ढों और नालियों की समय पर भराई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

परियोजना के पूरा होने के बाद देहरादून का विद्युत वितरण तंत्र यूरोपीय और अन्य विकसित देशों की तर्ज पर होगा। यह न केवल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा बल्कि नागरिकों को भी बेहतर, सुरक्षित और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us