देहरादून को नई दिशा देने के लिए सुलोचना ईष्टवाल ने किया बदलाव का आह्वान
नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल ने भ्रष्टाचार और अतिक्रमण मुक्त देहरादून का वादा करते हुए अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। विभिन्न वार्डों में जनसभाएं और पदयात्रा करते हुए उन्होंने मतदाताओं से बदलाव के लिए समर्थन मांगा।
सुलोचना ईष्टवाल खंकरियाल ने पिछली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की फर्जी नियुक्तियों और आय से अधिक संपत्ति जैसे घोटाले जनता के लिए निराशाजनक साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और मेयर पद के दुरुपयोग ने देहरादून को एक "स्लम सिटी" में बदल दिया है।
सुलोचना ने जनता से अपील की कि यदि वे वाकई में बदलाव चाहते हैं, तो "पंखा" चुनाव निशान पर मोहर लगाकर उन्हें अवसर दें। उन्होंने कहा, "मेरे पास देहरादून को नशामुक्त, स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित शहर बनाने का एक स्पष्ट विजन और कार्य योजना है।"
पदयात्रा के दौरान महिलाओं और पूर्व सैनिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुलोचना ने बताया कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवा और आउटसोर्सिंग में शोषित नौजवान भी उनके साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि पहली बार पूर्व सैनिक संगठनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठनों ने उनके समर्थन की घोषणा की है।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के मेयरों के कार्यकाल ने जनता को निराश किया है। अब वक्त है कि देहरादून को एक भ्रष्टाचार मुक्त और अतिक्रमण मुक्त शहर बनाया जाए। उन्होंने कहा, "यह चुनाव सिर्फ एक बदलाव का नहीं, बल्कि एक नई दिशा देने का मौका है।"
जनता में बदलाव की लहर को देखते हुए सुलोचना ईष्टवाल का दावा है कि इस बार देहरादून के मतदाता एक सकारात्मक परिवर्तन का निर्णय लेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून के सरकारी स्कूलों में डीएम का उत्कर्ष प्रोजेक्ट ला रहा क्रांतिकारी बदलाव
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply