Date Filter

Politics

देहरादून नगर निगम चुनाव: सौरभ थपलियाल की ऐतिहासिक जीत, भाजपा का परचम लहराया

देहरादून नगर निगम मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 27 घंटे तक चली मतगणना के बाद घोषित नतीजों में सौरभ थपलियाल ने 1,05,095 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। यह नगर निगम के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

सौरभ थपलियाल को कुल 2,41,778 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 1,36,483 वोट प्राप्त हुए। खास बात यह रही कि चुनाव में मैदान में उतरे अन्य सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

भाजपा ने 64 वार्डों में जीतकर बनाया बहुमत का बोर्ड
देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों में से भाजपा ने 64 वार्डों में जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत का बोर्ड बना लिया है। कांग्रेस के खाते में 23 वार्ड गए, जबकि 13 निर्दलीय उम्मीदवार पार्षद बने।

इस बार के चुनाव में कुल 4,15,001 वोट पड़े, जिनमें से 2,924 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना। आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी), और कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन भाजपा की प्रचंड लहर के सामने टिक नहीं सके।

इस शानदार जीत के साथ भाजपा ने न केवल मेयर पद पर कब्जा किया, बल्कि नगर निगम में अपने दम पर बोर्ड बनाने में भी सफलता हासिल की। इस जीत को भाजपा की मजबूती और जनता के विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us