देहरादून में सख्त स्पीड नियम: इन इलाकों में घटेगी गाड़ियों की रफ्तार, लगेगा भारी जुर्माना
देहरादून में सड़क सुरक्षा को और कड़ा करते हुए परिवहन विभाग ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति-सीमा को नए सिरे से तय करने का फैसला किया है। हाल ही में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जहां जरूरत होगी, वहां गति-सीमा कम की जाएगी, जबकि चौड़ी हो चुकी सड़कों पर इसे व्यावहारिक रूप से बढ़ाया भी जा सकता है।
शहर में सुबह, दोपहर और शाम के समय वाहनों की गति और ट्रैफिक दबाव का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है। इसके आधार पर नई गति-सीमा तय की जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने के लिए स्पीड लिमिट वायलेशन डिटेक्टर (SLVD) कैमरे लगाए जाएंगे। फिलहाल, आशारोड़ी, एफआरआई, एनआईवीएच, नंदा की चौकी और मोहकमपुर में ये कैमरे काम कर रहे हैं। जल्द ही अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इन्हें स्थापित किया जाएगा।
तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ने के लिए चार इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड रडार गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरटीओ के अनुसार, इंटरसेप्टर की स्पीड रडार गन वाहन की तस्वीर लेकर उसकी गति रिकॉर्ड करती है और उसी के आधार पर ई-चालान जारी किया जाता है।
SLVD कैमरे वाहन की स्पीड के साथ उसकी तस्वीर भी कैप्चर करते हैं। यह डेटा सीधे सॉफ़्टवेयर में अपलोड होता है और नियम तोड़ने वालों को चालान उनके घर भेज दिया जाता है।
बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों में गति-सीमा को नियंत्रित करने के लिए स्पीड गवर्नर अनिवार्य कर दिया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Realme Launches P3 Series 5G: Powerful Features and Stylish Design
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply