Date Filter

LIFESTYE

ट्रैफिक जाम पर डीएम की सख्ती: सड़क से हटेंगी शराब की दुकानें और बिजली के पोल

शहर में यातायात बाधित करने वाले बिजली के पोल, शराब की दुकानें, ट्रांसफार्मर और पुलिस बूथ जल्द शिफ्ट होंगे। साथ ही, लेफ्ट टर्न फ्री, सर्विस लेन, स्लीप वे निर्माण और डिवाइडर री-डिजाइन जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इन कार्यों के लिए 10 लाख रुपये जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह केवल बैठक करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। हालिया रिपोर्ट में 67 अवरोधों की पहचान की गई थी, जिनमें बिजली के पोल, पुलिस बूथ, सर्विस लेन, डिवाइडर, शराब की दुकानें और टेलीफोन बॉक्स शामिल हैं।

बैठक में डीएम ने स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर, ट्रैफिक लाइट सुधारने, बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर हटाने और चार वाइन शॉप को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए डीएम ने किमाड़ी मार्ग को सुधारने के लिए 40 लाख रुपये जारी किए हैं। मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है, लेकिन संकरा होने के कारण वहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मसूरी जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।

शहर में खराब सीसीटीवी कैमरों पर डीएम ने एचपी कंपनी पर जुर्माना लगाया और पीआईयू को जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आशारोड़ी पर 25 अप्रैल तक हाईमास्ट लाइट लगाने का आदेश दिया गया है। आशारोड़ी बैरियर उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है, जहां वाहन चेकिंग की जाती है। इस क्षेत्र में रोशनी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा, लच्छीवाला समेत अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में भी सुधार के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि जहां भी सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका है, वहां सर्वे कर सुधार कार्य किए जाएं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

शहर के सीसीटीवी कैमरों को आईटीडीए से लिंक करने पर एसपी यातायात लोकजीत सिंह ने डीएम का आभार जताया। पहले कैमरों की निगरानी में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब यातायात पुलिस की टीम इन कैमरों की मदद से शहर की निगरानी कर सकेगी, जिससे यातायात प्रबंधन में सुधार होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us