Date Filter

Education

देहरादून में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर प्रशासन सख्त, बढ़ी हुई फीस होगी वापस

देहरादून जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाए जाने के मामलों पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ताजा कार्रवाई में दो और स्कूलों को अधिक फीस वसूलने के मामले में दोषी पाया गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से फीस कम करने और अतिरिक्त वसूली को अगली किस्त में समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा गठित जांच समिति की समीक्षा बैठक में क्राइस्ट स्कूल माजरी ग्रांट डोईवाला, माउंट लिट्राजी स्कूल, संत कबीर एकेडमी और फ्लॉवर डेल स्कूल के प्रतिनिधि पेश हुए। जांच में माउंट लिट्राजी स्कूल को मानकों के विपरीत फीस बढ़ाने का दोषी पाया गया, जिसे 10 प्रतिशत तक की सीमा में सुधार करने को कहा गया। अन्य तीन स्कूलों की फीस वृद्धि मानकों के अनुरूप पाई गई।

वहीं, समीक्षा बैठक में शामिल न होने वाले सोशल बलूनी स्कूल और चैतन्य टेक्नो स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, समरवैली स्कूल को निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट न देने पर संचालक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

बढ़ी फीस पर लगातार मिल रही शिकायतों के चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल ने भी तीन स्कूलों – चैतन्य टेक्नो, स्कॉलर होम और समरफील्ड – के प्रबंधकों को तलब किया। समरफील्ड स्कूल द्वारा 12 प्रतिशत फीस वृद्धि करने पर उसे इसे कम करने का निर्देश मिला, क्योंकि नियमानुसार हर तीन वर्ष में अधिकतम 10 प्रतिशत की ही वृद्धि अनुमन्य है।

इस पूरे प्रकरण की शुरुआत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाफ की गई शिकायत से हुई थी, जिसमें फीस वृद्धि को लेकर आपत्ति जताई गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद स्कूल को अतिरिक्त वसूली वापस करने को कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी निजी विद्यालयों को ITI एक्ट के तहत फीस बढ़ाने के मानकों का पालन करना अनिवार्य है। उल्लंघन की स्थिति में स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। साथ ही, छात्रों को किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य न करने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

जांच और निगरानी की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी ताकि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Stay Connected With Us

Subscribe Us