Date Filter

Education

ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह में गडकरी को डॉक्टरेट सम्मान, धामी भी रहे शामिल

देहरादून: देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस भव्य समारोह में विद्यार्थियों को पीएचडी समेत विभिन्न डिग्रियों से सम्मानित किया गया, वहीं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को विश्वविद्यालय द्वारा “डॉक्टरेट ऑफ साइंस” की मानद उपाधि से नवाजा गया।

इस अवसर पर श्री गडकरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन उनके परिश्रम, समर्पण और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डिग्री केवल प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी का आरंभ है। देश की युवा शक्ति को “नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाला” बनने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए साहस और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भारत को युवाओं, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं का देश बताते हुए कहा कि आज विश्व की अग्रणी कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ हैं, जो देश की प्रतिभा और क्षमताओं का प्रमाण हैं। उन्होंने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की जानकारी देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में ब्रिज, टनल, सड़क और हाईवे निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने ग्रीन एनर्जी को भविष्य का ईंधन बताते हुए कहा कि सरकार हाइड्रोजन और ऑर्गेनिक वेस्ट आधारित ऊर्जा पर सक्रियता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गडकरी का स्वागत करते हुए उन्हें “आधुनिक भारत का विश्वकर्मा” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि श्री गडकरी के नेतृत्व में देशभर में विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर और लॉजिस्टिक हब का तेजी से विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का कार्य जारी है। राज्य में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे उन्नत कोर्स प्रारंभ किए गए हैं। देहरादून, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर की स्थापना के माध्यम से वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित इन्क्यूबेशन सेंटर युवाओं को स्टार्टअप्स और नवाचार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही, राज्य में लागू देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून युवाओं के भविष्य की रक्षा कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप बीते तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में स्थान मिला है।

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us