Date Filter

Uttarakhand

हरिद्वार जनपद में सिंचाई के लिये उत्तरप्रदेश से माँग

उत्तराखंड के सिंचाई एवं लघु सिंचाई परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संयुक्त निरिक्षण के पश्चात टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर आदि क्षेत्रों में सिंचाई हेतु 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया।

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त 4879 क्यूसेक पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर सहित तीन विकासखण्डों के 74 गांवों की 18280 हेक्टेयर सिंचित भूमि में सिंचाई की ज़रूरत है। महाराज ने विस्तार से बताया कि सुविधा प्रदान करने हेतु 35 किलोमीटर लंबी इकबालपुर नहर प्रणाली एवं कनखल और जगजीतपुर नहर की क्षमता मे विस्तार किए जाने के लिए संयुक्त निरिक्षण के पश्चात 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया।

श्री महाराज ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से कहा कि टिहरी डैम से उत्तर प्रदेश को 4000 क्यूसेक पानी की आवश्यकता थी लेकिन डैम की ऊंचाई बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश को 4879 क्यूसेक पानी मिल रहा है जोकि 879 क्यूसेक अतिरिक्त है और हरिद्वार जनपद को उस अतिरिक्त पानी में से ही 665 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए चाहिए।

मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला पहली बार उनके संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जाँच कर शीघ्र ही वह इस पर कार्यवाही करेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Stay Connected With Us

Subscribe Us