UKSSSC एग्जाम पर संशय: 5 अक्टूबर स्थगित, 12 अक्टूबर अधर में
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 5 अक्टूबर को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 की परीक्षा स्थगित कर दी है। हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण और परीक्षार्थियों की मांग के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया। अब परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
पेपर लीक मामले के बाद राज्य की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी संशय गहराता जा रहा है। खासकर 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 की परीक्षा पर भी निर्णय लंबित है। आयोग ने अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।
इस बीच, पेपर लीक केस की जांच एसटीएफ कर रही है। मुख्य आरोपी खालिद के घर से न तो कोई तैयारी से जुड़ी किताबें मिलीं और न ही नोट्स, जिससे साफ है कि वह लंबे समय से नकल के जरिए परीक्षाएं पास करने की कोशिश कर रहा था। वहीं, सरकार ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का फैसला भी ले लिया है।
आयोग अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने कहा कि परीक्षार्थियों ने 5 अक्टूबर की परीक्षा को टालने की मांग की थी, क्योंकि पेपर लीक विवाद के बीच वे तैयारी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में परीक्षा स्थगित करना जरूरी समझा गया। 12 अक्टूबर की परीक्षा पर भी आयोग जल्द निर्णय लेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CM Dhami Unveils Ambitious Urban Development Projects
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply