उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, जहां मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब इतिहास बनने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। विधेयक लागू होने के बाद प्रदेश के सभी मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्ध होना अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को राज्य की शिक्षा व्यवस्था को “समान और आधुनिक” बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम (NCF) और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का हर बच्चा — चाहे किसी भी वर्ग या समुदाय से हो — समान शिक्षा और समान अवसरों के साथ आगे बढ़े।”
इस कदम के साथ उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा, जिसने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में सरस आजीविका मेला का किया उद्घाटन
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply