उत्तराखंड के सभी स्कूलों में श्रीमद् भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में श्रीमद् भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना बताया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद इसका असर ज़मीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड सहित कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से गीता श्लोकों का पाठ करती नजर आईं। श्लोकों के बाद शिक्षिकाएं उनके सरल अर्थ और दैनिक जीवन में उपयोगिता भी समझा रही हैं।
शिक्षकों का कहना है कि गीता के उपदेश केवल धार्मिक नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन, तनाव नियंत्रण और सकारात्मक सोच का मार्गदर्शन देते हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिकता का विकास होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने इसे चरित्र निर्माण और संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।
इस फैसले को सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को नैतिक मजबूती देने वाला कदम बताया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सरकारी भर्तियों में देरी पर उबाल: बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच
Latest Newst
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Leave A Reply