Date Filter

Education

उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन

देहरादून: प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राविधिक शिक्षा विभाग “पॉलिटेक्निक चलो अभियान-2026” के तहत यह प्रक्रिया संचालित कर रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

इस वर्ष केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत करीब 40 रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों के लिए बीटेक में लैटरल एंट्री से सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश की सुविधा है। वहीं 12वीं व आईटीआई पास छात्र भी चयनित पाठ्यक्रमों में सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिला ले सकेंगे।

प्रदेश में 71 राजकीय, 1 अनुदानित और 85 निजी संस्थान संचालित हैं। छात्राओं के लिए 30% आरक्षण और कई कॉलेजों में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। रोजगार के लिए नियमित जॉब फेयर भी आयोजित किए जाते हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने युवाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us