उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। अब यात्रा के लिए आवश्यक मेडिकल जांच और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Health Certificate) निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है, क्योंकि श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों और कठिन मौसम का सामना करना पड़ता है। अब तक यह जांच यात्रियों को अपने खर्च पर करानी पड़ती थी।
बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मेडिकल जांच को मुफ्त करने की मांग उठाई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस फैसले से यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी और अधिक लोग समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply