आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे
देहरादून: पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। यात्रा शुरू होने के मात्र 33 दिनों में 30,016 श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं, जो इस पवित्र धाम के प्रति बढ़ती आस्था को दर्शाता है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2 जून 2026 तक 30 हजार से अधिक परमिट जारी हो चुके हैं। वर्ष 2024 में पूरे यात्रा सत्र के दौरान 29,352 और 2025 में 36,526 परमिट जारी हुए थे। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष सभी पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
1 मई को पार्वती कुंड के समीप स्थित शिव मंदिर के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हुई थी। तब से देशभर से श्रद्धालु, पर्यटक और प्रकृति प्रेमी लगातार यहां पहुंच रहे हैं। मई माह में ही करीब 28 हजार लोग आदि कैलाश और ओम पर्वत पहुंच चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 प्रतिशत से अधिक वृद्धि है।
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरों के बाद आदि कैलाश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। वहीं, बढ़ती यात्रा से होमस्टे, होटल, टैक्सी और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है, जिससे सीमांत गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पौड़ी: सड़क सुविधा की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट का सांकेतिक धरना
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply