देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
देहरादून: भानियावाला-ऋषिकेश सात मोड़ सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 3,000 पेड़ों के प्रस्तावित कटान को लेकर जारी विवाद के बीच PWD और NHAI ने अपना पक्ष रखा है। विभाग का कहना है कि परियोजना सभी कानूनी, पर्यावरणीय और न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही आगे बढ़ाई जा रही है।
PWD सचिव पंकज पांडे ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया। वन भूमि हस्तांतरण, पर्यावरणीय मंजूरियों और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परियोजना को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए डीपीआर में शामिल सभी पर्यावरणीय प्रावधानों का पालन करेगी।
वहीं, NHAI ने स्पष्ट किया कि परियोजना में वन्यजीव संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखंड वन विभाग, WWF-India और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की सलाह पर एलिफेंट अंडरपास, वाइल्डलाइफ कल्वर्ट, साउंड बैरियर और एंटी-ग्लेयर स्क्रीन जैसे वैज्ञानिक उपाय शामिल किए गए हैं, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही बनी रहे।
गौरतलब है कि सात मोड़ क्षेत्र में पेड़ कटान का स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं, जबकि सरकार का कहना है कि बढ़ते यातायात और सड़क सुरक्षा के लिए सड़क चौड़ीकरण जरूरी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply