सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर में आयोजित `जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार` कार्यक्रम के तहत चमोली को ₹155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ₹113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और ₹41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया। योजनाएं सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन, खेल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिविर में 7,472 लोगों ने भाग लिया, 1,737 आवेदनों का निस्तारण किया गया और 4,632 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों को मौके पर ही सहायता सामग्री और वित्तीय सहायता भी वितरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली में 42 हजार से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और 25 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर चोरी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हरेला पर्व के अवसर पर उन्होंने `एक पेड़ माँ के नाम` अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply