Date Filter

Uttarakhand

हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान

पौड़ी: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला, जो प्रकृति, हरियाली, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है, के अवसर पर मानव सेवा समिति द्वारा एसपीएस सैंजी विद्यालय में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने छायादार, फलदार एवं फूलों के पौधे लगाए।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर और आसपास के मार्गों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। साथ ही छात्रों के लिए पोस्टर एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिवार के सभी छात्रों और शिक्षकों ने श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति ने छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अभियान को सफल बनाने में वन विभाग का भी विशेष सहयोग रहा। वन रक्षक भूपेंद्र नेगी ने वृक्षारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए, जिसके लिए मानव सेवा समिति ने उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में समिति के सचिव शंभू प्रसाद खंकरियाल, एसपीएस सैंजी के प्रधानाचार्य योगेंद्र नेगी, सहायक अध्यापक ललित बिष्ट, उर्मिला चौहान, संजना रावत, पूजा, बसंती देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us