उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के फांटो जोन में आयोजित कार्यक्रम में 180 प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रमाण-पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके कौशल, मेहनत और प्रकृति संरक्षण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों, वन्यजीवों और संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने बताया कि फांटो जोन ईको-टूरिज्म और समुदाय आधारित पर्यटन का उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरा है, जहां पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को रोजगार, स्वरोजगार और रिवर्स पलायन से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। होमस्टे, ईको-टूरिज्म, एडवेंचर, वेलनेस और आध्यात्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन प्रयासों के चलते प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और उत्तराखंड के गांव अब नई संभावनाओं के केंद्र बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने नेचर गाइडों से प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
Latest Newst
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Leave A Reply