दूनवासियों को मिलेगी अत्याधुनिक मशीनों से युक्त आर्युवेदिक चिकित्सा सुविधा
भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के प्रति लोगों में फिर से विश्वास पैदा होने लगा है। अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान से पैदा हो रही बीमारियों का उचित और किफायती उपचार आयुर्वेद में ही संभव है। यह कहना है ब्लेस्ड आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉक्टर जितेन्द्र पांडे का।
लगभग 15 साल के चिकित्सीय अनुभव के बाद देहरादून निवासी डॉ. दीप्ति पांडे और डॉ. जीतेंद्र पांडे ने देहरादून के धर्मपुर चौक के पास "ब्लेस्ड आर्युवेद हॉस्पिटल" की शुरुआत की है। डॉक्टर दीप्ति पांडे आयुर्वेद पंचकर्म में एमडी हैं। जबकि डॉक्टर जितेन्द्र पांडे जनरल सर्जरी में एम.एस. हैं। दोनों ही अपने अपने विषय में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इस अवसर पर डाक्टर दीप्ति पांडे ने बताया कि महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में होने वाली सभी व्याधियों का उपचार उनके चिकित्सालय में पंचकर्म, क्षार सूत्र, शिरोधारा, अग्निकर्म आदि आयुर्वेद की परम्परागत विधियों द्वारा सामान्य खर्च पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोटापा, त्वचा रोग, शरीर की गांठें, पेट की बीमारियां, प्रोस्टेट, सभी प्रकार के दर्द के साथ ही शारीरिक कमियों के कारण संतानप्राप्ति संबंधी जटिलताओं का बेहतरीन उपचार भी उनके चिकित्सालय में उपलब्ध है। आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा में विशेषज्ञता प्राप्त डा. जितेन्द्र पांडे ने इस अवसर पर बताया कि नवनिर्मित चिकित्सालय में माइनर ऑपरेशन थिएटर भी बनाया गया है जिसमें आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा के द्वारा गुदा मार्ग, प्रोस्टेट, हाइड्रोसिल आदि के सामान्य ऑपरेशन उपलब्ध होंगे।
ब्लेस्ड आयुर्वेद चिकित्सालय के शुभारंभ के अवसर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल "गामा", कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, खेल निदेशक रीना कौशल धर्मशक्तू, प्रशासनिक अधिकारी हिमांशु कफलटिया, आयुष विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. यतेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी, प्रवीन भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता भावना पांडे, हेमलता तिवारी, आर.जे. काव्य, सत्ये सिंह कृथवाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राजपुर रामलीला में धनुष यज्ञ के साथ सीता-जी राम का विवाह
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply