Date Filter

Dehradun

त्यौहारों में यातायात प्रबंधन के लिए थाना प्रभारी ज़िम्मेदार: पुलिस महानिदेशक

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों से आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन को सावधानी से अमल में लाने को कहा है। साथ ही लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस प्रमुख ने देहरादून में यातायात के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा, "संबंधित पुलिस थाना/चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे। यातायात बाधित होने की स्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून जिम्मेदारी तय करेंगे।"

अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि त्योहारी सीजन से पहले नो एंट्री जोन निर्धारित किए जाएँ । सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटाया जाए और इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वेंडिंग जोन के सभी संचालकों को अपने-अपने स्थानों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने को कहा जाए और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए एक अलग बैठक आयोजित की जाए।

डीजीपी ने पुलिस से तेज गति, बाइक स्टंटिंग और नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।

हिमालय लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us