प्लान, प्रीपेयर और पैक करने के बाद ही चारधाम यात्रा शुरू करेंः उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा 2023 के लिए स्वास्थ्य निर्देशिका जारी की है।
निर्देशिका में दी गई सलाह के अनुसार बताया गया है कि चार धाम यात्रा में शामिल सभी पवित्र स्थल समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय क्षेत्र में स्थित हैं। इसलिए इन स्थानों पर आने वाले श्रद्धालु अत्यधिक ठंड, कम आर्द्रता, अत्यधिक पराबैंगनी विकिरण, कम वायुदाब और कम ऑक्सीजन से प्रभावित हो सकते हैं।
निर्देशिका में "प्लान प्रिपेयर पैक (3पी)" पर जोर दिया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा का आनंद लेने के लिए कई बिंदुओं पर सचेत रहने और परहेज़ बरतने का आग्रह किया गया है।
निर्देशिका के अनुसार यात्रा से पहले मेडिकल और ट्रेक फिटनेस करवा लेने की हिदायत दी गई है। चारों धाम की अधिक ऊंचाई स्वास्थ्य समस्या का कारण भी बन सकती है। श्रध्दालुओं को पहाड़ों के वातावरण में अभ्यस्त होने के लिए पर्याप्त समय देते हुए कम से कम सात दिनों के लिए अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
- चार धाम पैदल मार्गों पर हर एक घंटे में कम से कम 5-10 मिनट का ब्रेक लें और मोटरमार्ग से आने पर हर दो घंटे में एक बार ब्रेक लेना चाहिए। हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीड़ित 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालु यात्रा के लिए फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य जांच करवाएँ।
- पहले से मौजूद स्थितियों (हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह) वाले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सभी मौजूदा दवाएँ और परीक्षण उपकरण और अपने परामर्श चिकित्सक का संपर्क नंबर साथ लेकर आएँ।
-श्रद्धालुओं को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले मौसम रिपोर्ट की जांच कर लें और यह सुनिश्चित करें कि अत्यधिक ठंडे तापमान से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े हों।
- यह भी सलाह दी गई है कि अगर पारिवारिक चिकित्सक स्वास्थ्य के चलते यात्रा पर ना जाने की सलाह देते हैं तो श्रद्धालुओं को यात्रा नहीं करनी चाहिए।
-यात्रा के दौरान, श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए चिकित्सा राहत चौकियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बनाए गए विभिन्न स्वास्थ्य स्पर्श स्थानों का मानचित्र पर भी संदर्भ लें।
-यदि किसी श्रद्धालु या परिवार के किसी सदस्य को सीने में दर्द, सांस की तकलीफ (बात करने में कठिनाई), लगातार खांसी, चक्कर आना / भटकाव (चलने में कठिनाई), उल्टी, बर्फीली / ठंडी त्वचा, कमजोरी / सुन्नता जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो उन्हें निकटतम स्वास्थ्य सेवा टचपॉइंट तक पहुंचने की सलाह दी गई है।
-श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि यदि उनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है, गर्भवती महिलाएं, हृदय रोग के इतिहास वाले रोगी, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और मधुमेह के रोगी, मोटे रोगी (30 बीएमआई से ऊपर) हैं तो उन्हें विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
- किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में श्रद्धालुओं को 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की भी सलाह भी दी गई है।
-श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान शराब, कैफीन युक्त पेय, नींद की गोलियां और तेज दर्दनिवारक दवाओं का सेवन नहीं करने और धूम्रपान से भी दूर रहने की सलाह दी गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Twelve year ownership record to protect land buyers from fraud and disputes in Dehradun
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply