Date Filter

Education

सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती - पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में CDS चौहान का संबोधन

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने बुधवार को अपना 36वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर 1172 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान और प्रगतिशील किसान पद्मश्री प्रेम चंद्र शर्मा को विज्ञान वारिधि (डॉक्टर ऑफ साइंस) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

सीडीएस अनिल चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “पंतनगर विश्वविद्यालय देश के प्रमुख संस्थानों में से एक है, जिसने हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कृषि में ऐसे बीज विकसित करने होंगे जो कम पानी और बदलते पर्यावरण में टिकाऊ हों। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, और यह जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।”

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नई सोच और निर्माण के साथ ही समाज में बदलाव संभव है। "सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती। डिग्री एक शुरुआत है, न कि अंत।"

दीक्षांत समारोह में सर्वश्रेष्ठ छात्रा दीक्षा उप्रेती को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 15 स्वर्ण, 12 रजत, और 12 कांस्य पदक विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।

कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी विद्यार्थियों को दिए गए, जिनमें पूरण आनंद अदलखा अवॉर्ड, सरस्वती पांडा अवॉर्ड, नागम्मा शांताबाई अवॉर्ड और डॉ. राम शिरोमणि तिवारी अवॉर्ड शामिल हैं।

कुलपति ने बताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने कृषि और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को नई दिशा दी है। विश्वविद्यालय का योगदान न केवल हरित क्रांति में अहम रहा है, बल्कि यह नवाचार और शोध में भी अग्रणी है।

सीडीएस चौहान ने 21वीं सदी को भारत की सदी करार देते हुए कहा कि यह युवाओं की सोच और उनके प्रयासों पर निर्भर करता है कि देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं को बदलाव का वाहक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us