Date Filter

LIFESTYE

दून में सड़क सुधार को प्राथमिकता दी जाए : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा और सुधार से संबंधित परियोजनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएच, और एनएचएआई समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ सड़क सुधारीकरण और सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है। सड़क सुधार और सुरक्षा के निर्देशों को महज औपचारिकता न समझें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के उपायों में केवल क्रॉस बैरियर या स्पीड ब्रेकर ही नहीं, बल्कि सड़कों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण सुधार भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात को सुगम बनाने और जनसुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रबंध अनिवार्य हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा और सुधार कार्यों से संबंधित प्रस्ताव दो दिन के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। इन प्रस्तावों को शासन से धन स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, चौराहों के सुधार, अंडरपास निर्माण, और अंडर पार्किंग की योजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान एनएच और लोनिवि के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। नेपाली फार्म से दालवाला और अजबपुर से मोकमपुर तक एलिवेटेड रोड के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, लेहमन चौक और बाडवाला में हुए सड़क सुधार कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की गई।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्टॉप लाइन, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, और स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। इसके लिए 20 लाख रुपये की राशि जारी की गई है और 15 लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि धन की कमी सड़क सुरक्षा कार्यों में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने जल्द ही फील्ड विजिट कर इन कार्यों का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुधार के साथ-साथ यातायात सुगमता और सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुधार कार्यों में देरी अस्वीकार्य है। संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और यातायात व्यवस्था सुगम बने।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us