Date Filter

Health

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित, मिशन निदेशक ने दी नई दिशा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एनएचएम के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अभियानों की गहन समीक्षा की गई। मिशन निदेशक ने सेवाओं में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मिशन निदेशक ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग एक्स-रे मशीनों के माध्यम से की जाए और चिन्हित मरीजों का डेटा समय पर निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। गंभीर एनीमिया के मामलों पर चर्चा करते हुए, उन्होंने सभी जनपदों को एनीमिया कैंपेन को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

मोबाइल एकेडमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों—चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, बागेश्वर और टिहरी को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, कम्युनिटी प्रोसेस के तहत आशा, आशा फैसिलिटेटर, ब्लॉक समन्वयक और जिला समन्वयक के रिक्त पदों को आदर्श आचार संहिता के बाद जल्द भरने के निर्देश दिए गए।

डॉ. मनु जैन, निदेशक एनएचएम, ने फरवरी तक आशा सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाओं में सुधार के लिए नियमित मूल्यांकन और पर्यवेक्षण पर भी जोर दिया गया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us