श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी कॉलेज के बीच शिक्षा और संस्कृति में सहयोग की नई पहल
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआर) और डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना है।
पथरीबाग स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों संस्थानों ने मानविकी, योग, और गढ़वाली भाषा सहित अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में साझा प्रयास करने की सहमति जताई। इस पहल के तहत छात्र आदान-प्रदान, शोध परियोजनाएं, और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी ने कहा, "हम छात्रों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और इस साझेदारी से हमें शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।"
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने कहा, "यह शुरुआत दोनों संस्थानों के लिए फायदेमंद साबित होगी और हम जल्द ही इसे और व्यापक बनाएंगे।"
एमओयू के तहत गढ़वाली भाषा के विस्तार और इसे बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों संस्थानों ने साझा कमेटी बनाने पर सहमति जताई, जो शैक्षणिक और शोध संबंधी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी।
इस समझौते के साथ दोनों संस्थानों ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Anjali Secures Second Place in National Marathon Red Run
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply