पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स
चमोली: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई। घांघरिया स्थित बेस कैंप में पूजा-अर्चना और वन देवताओं के आह्वान के बाद सुबह आठ बजे घाटी का प्रवेश द्वार खोला गया। पहले ही दिन 108 पर्यटकों ने घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और रंग-बिरंगे फूलों का आनंद लिया।
वन विभाग के अनुसार, पर्यटकों में 70 पुरुष, 11 महिलाएं, 24 छात्र-छात्राएं और तीन बच्चे शामिल रहे। समुद्र तल से लगभग 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह विश्व प्रसिद्ध घाटी हर वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।
करीब 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस घाटी में 500 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ और रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। इसके अलावा हिमालयन थार, कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, काला भालू और नीली भेड़ जैसे दुर्लभ वन्यजीवों का भी यह प्राकृतिक आवास है।
फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को गोविंदघाट-पुलना से लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर घांघरिया पहुंचना होता है, जहां से घाटी तक तीन किलोमीटर का अतिरिक्त पैदल सफर तय करना पड़ता है। वन विभाग ने बताया कि घाटी का पैदल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है और पर्यटकों की सहायता के लिए वनकर्मी तैनात किए गए हैं।
घाटी में पर्यटकों को शाम पांच बजे तक वापस लौटना अनिवार्य है तथा यहां रात्रि प्रवास की अनुमति नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के तहत प्लास्टिक कचरा वापस लाना और किसी भी वनस्पति को नुकसान न पहुंचाना भी अनिवार्य किया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
IPSC Girls’ Tennis Tournament Begins at SelaQui International School
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply