रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
देहरादून: चमोली की सामरिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ का सफल समापन हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में 75 किमी अल्ट्रा रन, 42 किमी मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 और 5 किमी रन के साथ एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज का आयोजन किया गया। अंतिम दिन गमसाली से मलारी के बीच 30 किमी एमटीबी चैलेंज आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
30 किमी पुरुष वर्ग में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू प्रथम, सूरज राणा मगर द्वितीय और प्रकाश थापा मगर तृतीय रहे। महिला वर्ग में अवनी डरियाल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 15 किमी पुरुष वर्ग में प्रज्जवल चौहान और महिला वर्ग में प्रिया विजेता रहीं।
कठिन हिमालयी परिस्थितियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने साहस और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय सेना, आईटीबीपी, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन सुरक्षित एवं सफल रहा।
इस आयोजन ने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ नीति घाटी को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो ट्रक से टकराई, 5 यात्री घायल
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply