Date Filter

Uttarakhand

देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटन और चारधाम यात्रा सीजन के बीच कुछ पर्यटकों की अनुशासनहीन हरकतें पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन रही हैं। मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम यात्रा मार्गों पर नशे में हंगामा, अभद्र व्यवहार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं।

मसूरी की माल रोड पर शराब के नशे में युवकों द्वारा उत्पात मचाने और हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में पर्यटकों के अभद्र व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। ऋषिकेश और गंगा तटों पर भी अनुशासनहीनता से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

चारधाम यात्रा मार्गों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चमोली में नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर तेज आवाज में संगीत बजाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान अब तक 4,214 वाहनों के चालान, 734 वाहन सीज और 138 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। वहीं चारधाम यात्रा अवधि में 13.31 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया है।

पुलिस का कहना है कि देवभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन धार्मिक स्थलों की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं से समझौता नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पर्यटकों से उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने की अपील की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us