उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अनिवार्य होंगे NCC, NSS और स्काउट-गाइड
श्रीनगर/देहरादून: उत्तराखंड के विद्यालयों में जल्द ही NCC, NSS और स्काउट-गाइड इकाइयों का गठन अनिवार्य किया जाएगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी छात्रों की इन गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्कूल ड्रॉपआउट दर को शून्य करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने छात्रों को डिजिटल शिक्षा, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
डॉ. रावत ने विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली और कंप्यूटर लैब जैसी मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अटल उत्कृष्ट विद्यालयों, क्लस्टर विद्यालयों, मुफ्त पाठ्यपुस्तक वितरण और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि NCC, NSS और स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अधिकारियों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा शिक्षकों की पदोन्नति और विद्यालयों के उच्चीकरण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
JEE Advanced 2026 Data Leak: IIT Roorkee Admits Security Flaw
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply