उत्तराखंड STF की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, 86 अवैध बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक
देहरादून: उत्तराखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों और यूआरएल को ब्लॉक कराया है। इस कार्रवाई से ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
एसटीएफ को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों के जरिए युवाओं को सट्टेबाजी और जुए की ओर आकर्षित किया जा रहा है। जांच के दौरान कई ऐसे यूआरएल चिन्हित किए गए जो बिना वैध अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे और इनके माध्यम से वित्तीय लेनदेन भी किया जा रहा था।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ-2026 में ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान किए गए हैं। कानून के तहत ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट संचालित करने वालों को तीन से पांच वर्ष तक की सजा और दो से दस लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि एसटीएफ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तरों पर अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही जनता से अपील की गई है कि त्वरित कमाई के झांसे में आकर किसी भी ऑनलाइन बेटिंग या गेमिंग ऐप का उपयोग न करें और संदिग्ध वेबसाइटों या ऐप्स की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
नए कानून में बार-बार अपराध करने वालों के लिए दोगुनी सजा, बिना वारंट गिरफ्तारी और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की कुर्की जैसे कड़े प्रावधान भी शामिल हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अनिवार्य होंगे NCC, NSS और स्काउट-गाइड
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply