देहरादून के अस्पतालों में मिलीं गंभीर खामियां, 3 पर निलंबन की तलवार
देहरादून: आयुष्मान भारत योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पावरलाइफ, प्रेमसुख, प्रकाशदीप, वेलमेड और सुनंदा मेडिकल सेंटर में हुए औचक निरीक्षण में मरीजों से अवैध वसूली, अनावश्यक आईसीयू भर्ती, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी खामियां सामने आईं।
एसएचए ने पावरलाइफ अस्पताल, प्रकाशदीप अस्पताल और सुनंदा मेडिकल सेंटर की डायलिसिस यूनिट की संबद्धता निलंबित करने की संस्तुति की है। वहीं प्रेमसुख और सुनंदा अस्पताल पर आर्थिक दंड लगाने की सिफारिश की गई है। सभी अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण में पावरलाइफ अस्पताल में अनावश्यक आईसीयू भर्ती, प्रेमसुख अस्पताल में आयुष्मान लाभार्थियों से अतिरिक्त वसूली, प्रकाशदीप अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी तथा सुनंदा मेडिकल सेंटर की डायलिसिस यूनिट में गंभीर तकनीकी खामियां पाई गईं। वेलमेड अस्पताल में भी बुनियादी सुविधाओं और रिकॉर्ड रखरखाव में कमियां मिलीं।
एसएचए ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
RE-NEET 2026: Experts Urge Students to Prioritize Mental Health
Latest Newst
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Leave A Reply