Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड जल्द बन सकता है ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड को जल्द ही ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का दर्जा मिल सकता है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

डॉ. रावत के अनुसार, राज्य ने केंद्र सरकार के उल्लास (Understanding Lifelong Learning for All in Society) कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को पूरा कर लिया है। वर्तमान में उत्तराखंड की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक है। कार्यक्रम के तहत वयस्कों को बुनियादी शिक्षा, जीवन कौशल, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सतत शिक्षा से जोड़ा गया। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट इकाइयों और जागरूक नागरिकों का भी सहयोग लिया गया।

उन्होंने बताया कि महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित वर्गों को साक्षर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई, जहां महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत से कम थी।

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो उत्तराखंड, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के बाद देश का छठा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य बन जाएगा। ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का दर्जा उन राज्यों को दिया जाता है, जहां 15 वर्ष से अधिक आयु के कम से कम 95 प्रतिशत लोग साक्षर हों।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us