देहरादून: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, हंगामे के बाद पलटन बाजार बंद; आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: नगर कोतवाली क्षेत्र के झंडा-आढ़त बाजार इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रसिद्ध पलटन बाजार को बंद करवा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि मकान मालिक और उसके बेटे ने उसका रास्ता रोका, जबरन शौचालय में खींचने की कोशिश की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और परिजनों को आपबीती सुनाई।
घटना की भनक लगते ही भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता झंडा बाजार में जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की चूड़ी की दुकान में तोड़फोड़ की और विरोध में पलटन बाजार की दुकानें बंद करा दीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।
तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और मामले की कानूनी जांच जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Revives Himalayan Car Rally to Promote Winter Tourism
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply