Date Filter

Uttarakhand

दिल्ली से ऋषिकेश सिर्फ 3 घंटे में, नमो भारत ट्रेन विस्तार को मिली मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नमो भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन सेवा का विस्तार अब मेरठ से ऋषिकेश तक किए जाने की तैयारी है। इस प्रस्ताव पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सरकार और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) के बीच सहमति बन चुकी है।

प्रस्ताव के तहत मौजूदा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को करीब 150 किलोमीटर आगे बढ़ाकर ऋषिकेश तक जोड़ा जाएगा। इसके बाद कुल रूट लगभग 230 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली से ऋषिकेश का सफर करीब 3 घंटे में पूरा कर सकेगी।

नया ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक पहुंचेगा। परियोजना के लिए जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने हेतु सर्वे शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने इस परियोजना के लिए अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि NCRTC और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक सहमति और अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन का विस्तार राज्य में कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। इससे पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us