Date Filter

Education

उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू

देहरादून: देशभर में आयोजित होने वाली NEET (UG) पुनर्परीक्षा के लिए उत्तराखंड में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 10 जिलों में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

देहरादून जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में परीक्षा से 24 घंटे पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू कर दी है। इस अवधि में लाउडस्पीकर, जुलूस, नारेबाजी और पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार, लाठी-डंडे, तेजधार वस्तुएं और विस्फोटक सामग्री ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CPMF) की भी तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है और पिछले कई दिनों से सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।

हरिद्वार में 12 परीक्षा केंद्रों को 5 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जबकि नैनीताल जिले के 11 केंद्रों पर 3,874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऊधमसिंहनगर में 5 केंद्रों पर 2,528 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी निर्धारित केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, पेयजल, बिजली और शौचालय सुविधाओं की भी जांच कर ली है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us