देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
देहरादून: आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालकर सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद शिक्षक सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते हुए मांग की कि आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ये शिक्षक राज्य सरकार की निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त हुए थे और वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
संघ के नेता दिगंबर नेगी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद उत्तराखंड के 20 हजार से अधिक तथा देशभर के करीब 25 लाख शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो ऐसे शिक्षकों के लिए अनुभव आधारित विशेष परीक्षा आयोजित कर राहत दे सकती है।
इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, तीन वर्ष की सेवा पूरी होने पर गृह जनपद स्थानांतरण की सुविधा देने और गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों को दूर करने की मांग भी उठाई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply