Date Filter

Uttarakhand

कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर यात्रा का आनंद लेने की अपील की।

कर्णप्रयाग और नगरासू की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार अधिक दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सभी श्रद्धालुओं के सम्मान और स्वागत की भावना पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवाद, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Stay Connected With Us

Subscribe Us